फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर से भरा थैला लेकर भाग रहे लुटेरे को पकड़ा

Sat, 12 Mar 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
कांबिग कर रहे एएसपी बीसी दुवे व पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में सराफा व्यापारी का जेवर से भरा बैग लेकर भाग रहे लुटेरे को व्यापारी ने पुलिस की मदद से धर दबोचा। उसके पास से पुलिस ने लूट का माल भी बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर दूसरे बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। एएसपी और सीओ ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांचपड़ताल की। लुटरे के गिरफ्तार होने से अन्य कई घटनाओं का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी पवन अग्रवाल शुक्रवार सुबह स्टेशन रोड पर अपनी दुकान खोलने पहुंचे। झोला जमीन पर रखकर दुकान का ताला खोलने लगे। इसी दौरान बाइक सवार द लुटेरे आए और जेवर से भरा थैला लेकर भाग गए। इस पर पवन शोर मचाते हुए साथी की बाइक से लुटेरों का पीछा करने लगे। साथ ही पवन ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। जिस पर आस पास के थानों की पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया।

व्यापारी के साथ पुलिस भी लुटेरों के पीछे लग गई। पटकुइयां रोड पर अपने को घिरा देख बदमाश बाइक खड़ी कर पैदल भाग कर पास के ही खेतों में छिपकर बैठ गए। इस बीच व्यापारी और पुलिस भी वहां पहुंच गई। तलाश करने पर  शारदा नहर के पास खेत में छिपे बैठे एक लुटेरे को चारो ओर से घेर कर गिरफ्तार कर लिया गया। इसी दौरान एक लुटेरा मौका पाकर फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे, सीओ तारकेश्वर पांडेय मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पूछताछ में लुटेरे ने अपना नाम अर्जुनदास पुत्र नागेश दास निवासी जसपुरा उड़ीसा का बताया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सुन्नी गांव के निकट प्रमोद के खेत से जेवर से भरा बैग बरामद कर लिया। उसने बताया कि घटना में उसका सगा भाई रोविन भी शामिल था। पुलिस लुटेरे का अपने साथ ले गई।

पुलिस ने पवन अग्रवाल की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की। पवन अग्रवाल ने बताया कि झोले पर साढ़े तीन सौ ग्राम सोने और चार किलो चांदी की जेवर थे। जिनकी कीमत लगभग छह लाख रुपये होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें