फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दंपति साथ रहने को राजी

Mon, 02 Feb 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र पर सुनवाई के दौरान समिति सदस्यों ने दंपति को समझा बुझाकर साथ रहने को राजी कर लिया। इस पर पांच दंपति साथ रहने को राजी हो गए।
विज्ञापन


उनको पुलिस लाइन से एक साथ भेज दिया गया। एएसपी पश्चिमी दिनेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में रविवार को पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र पर वादों की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान समिति सदस्यों के समक्ष 11 वाद पेश किए गए, जिसमें पांच दंपति साथ रहने का राजी हो गए।

इनमें बेहटा गोकुल क्षेत्र के सुधीर और पिंकी, टड़ियावां क्षेत्र की विपिन व विमला, बिलग्राम के गेंदेलाल व सुशीला, मझिला क्षेत्र के श्याम सिंह व निशा और लोनार क्षेत्र के सुनील व सनी शामिल है। इस मौके पर समिति सदस्य त्रिलोकी सिंह गौर, नरेश गोयल, जोगिंदर गांधी, जय देवी गुप्ता और महिला थाना एसओ नमिता सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें