फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सफलता का पहला कदम मनोबल विकास’

Tue, 14 Apr 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रज्ञापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित तनाव मुक्त शिविर में वक्ताओं द्वारा खुशहाल रहने को लेकर टिप्स दिए गए।
विज्ञापन


बूंदाबांदी के चलते जीआईसी मैदान के स्थान पर गांधी भवन में हुए शिविर में मौजूद राजस्थान के माउंटआबू से आई ब्रह्माकुमारी डा. प्रभा ने कहा कि सफलता के लिए धन, तन, जनबल के स्थान पर मनोबल की आवश्यकता होती है। कहा गया है कि मन के हारे हार है और मन के जीते जीत।
विज्ञापन


कहा कि कभी भी मनोबल कमजोर न होेने दे जब मनोबल कमजोर नहीं होगा, तो तनाव कभी हावी नहीं होगा। जब तनाव नहीं होगा तो खुशहाल रहेंगे, पर अपने व्यवहार और विचारों को भी संयमित रखना होगा। अपनी सोच सकारात्मक और नम्रता के साथ सादगी को भी अपनाना होगा, तभी पूरी तरह से खुशहाली की ओर बढ़ेंगेे।
विज्ञापन


इस मौके पर डीडीओ श्रीनिवास मिश्रा, वीके मंजू, मंडी सचिव नीलिमा, बीके मालती, आलोक श्रीवास्तव, राजन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें