पंचायत चुनाव के मद्देनजर तीसरे चरण का जिला पंचायत सदस्य नामांकन मंगलवार
को शुरू हो गया। पहले दिन मंगलवार को 22 सीटों के लिए 236 दावेदारों ने
नामांकन पत्र दाखिल किए। तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन
सुरसा प्रथम से चार, द्वितीय से चार, तृतीय से चार, चतुर्थ से दो नामांकन
हुए। अहिरोरी ब्लाक में अहिरोरी प्रथम से 24,
द्वितीय से आठ, तृतीय से 20,
चतुर्थ से 12 एवं पंचम से 13 नामांकन हुए। इसी तरह टड़ियावां प्रथम से
शून्य, द्वितीय से 11, तृतीय से 12 एवं चतुर्थ से 12 नामांकन हुए। बावन
प्रथम से नौ, द्वितीय से 17, तृतीय से 17, चतुर्थ से 12, पंचम से 12 पर्चे
भरे गए। इसी तरह हरियावां में हरियावंा प्रथम से 13, द्वितीय से 17 एवं
तृतीय से 13 नामांकन दाखिल किए गए। कुल 22
सीटों पर 236 लोगों ने दावा
किया। सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में हुए अहिरोरी व सुरसा के नामांकन की कमान
एआरओ के रूप में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जमील अहमद ने संभाली। एडीएम
कोर्ट में हुए टड़ियावां, बावन व हरियावंा के नामांकन की कमान एआरओ समाज
कल्याण अधिकारी एसएस श्रीवास्तव ने कमान संभाली।