फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक की आग से मौत तो दूसरी ने जान दी

Wed, 24 Jun 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में पति से नाराज चल रही महिला ने मायके में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, वहीं हरपालपुर क्षेत्र में आग से झुलसी महिला की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुही निवासी छोटे लाल की पुत्री पूनम (26) का शव मंगलवार की सुबह घर के अंदर कोठरी में लटका मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

घटना के विषय में परिजनोें ने बताया कि पूनम की सात वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के तिलक नगर निवासी विजय पुत्र दुलारे के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ समय के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। जिस पर कोर्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। कुछ माह पूर्व ही उनमें सुलह हुई थी।
विज्ञापन


इधर तीन चार माह से फिर दोनों के बीच मन मुटाव हो गया था। इससे वह मायके में रह रही था। उसके एक पांच साल का पुत्र है। पति से नाराजगी के कारण वह काफी परेशान रहती थी। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उधर, हरपालपुर थाना क्षेत्र में एक महिला घर पर खाना बनाते समय आग लगने से झुलस गई, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर पुत्री को जलाने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार, हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दिवरनिया निवासी सरिता (40) पत्नी अजय सिंह सोमवार की देर शाम घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी।

अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि 15 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसके दो पुत्री और एक पुत्र है।

उधर, सरिता के पिता नेखराज सिंह निवासी दुलारपुर थाना लोनार ने ससुरालियों पर पुत्री को जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें