फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक के किनारे पेड़ में लगी आग, काशन लेकर गुजरी ट्रेन

Fri, 29 Apr 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
आग - फोटो : logo
विज्ञापन
हरदोई। कौढ़ा से बेहटागोकुल के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे लगे एक सूखे पेड़ में शुक्रवार की शाम को अचानक आग लग गई। रेलवे ने ट्रेनों को कॉशन देकर निकाला। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को भी मौके पर भेजा गया। करीब दो घंटे के बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को करीब साढ़े पांच बजे कौढ़ा से बेहटा गोकुल के बीच एक पेड़ में अचानक आग लग गई। रेलवे के अधिकारियों को कंट्रोल रूम से ट्रैक के किनारे लगे पेड़ में आग लगने की सूचना मिली। स्टेशन अधीक्षक रामरतन ने फायर ब्रिगेड और मुरादाबाद डिवीजन कार्यालय के अधिकारियों को सूचित किया। मुरादाबाद के अधिकारियों से 30 किलोमीटर का कॉशन लिया गया। अप और डाउन रूट की गाड़ियों को बड़े ही धीमी गति से गुजारा गया। करीब दो घंटे बाद यातायात सामान्य हुआ। स्टेशन अधीक्षक रामरतन ने बताया कि आग लगने से काशन लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें