फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मी के परिजनों को दी आर्थिक सहायता

Tue, 10 Mar 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरोरी के ग्राम पंचपायत सुनौआ पत्तीपुर में तैनात सफाई कर्मचारी की मार्ग दुर्घटना में मौत होने पर सोमवार को पंचायती राज विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (सफाई कर्मी) संघ ने शोक सभा कर मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
विज्ञापन


पंचायती राज विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (सफाई कर्मी) संघ के बैनर तले जिला अस्पताल परिसर में हुई शोक सभा में कार्यवाह जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार सर्वजीत की मृत्यु पर दुख प्रकट किया। कहा कि सर्वजीत की सोमवार सुबह ड्यूटी पर जाने के दौरान प्रताप नगर चौराहे के पास मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

कहा कि सर्वजीत की मृत्यु से परिवार को हुई क्षति का सभी को दुख है। वहीं मृतक के परिजनों को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान ओम प्रकाश, अनुज कुमार, किशन कुमार, विनीत कुमार, मंशाराम राठौर, शिशुपाल, वीरपाल, दिलीप, राजाराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें