चार प्रधान और दो पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद
- उपचुनाव में 59.76 प्रतिशत पड़े वोट, अधिकारी पूरे दिन लेते रहे जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बावन/हरदोई। पंचायत उपचुनाव के तहत गुरुवार को प्रधान पद के चार और दो ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 59.76 प्रतिशत मतदाता घरों से निकले और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि रिक्त पदों पर उपचुनाव की प्रक्रिया गुरुवार को संपन्न हो गई। ब्लॉक अहिरोरी की ग्राम पंचायत बघौली में प्राथमिक पाठशाला बघौली बूथ संख्या-226 पर 709 में 418, 227 पर 584 में 306, 228 पर 305 में 180, 229 पर 642 में 284 ने मतदान किया। इसी प्रकार जूनियर हाईस्कूल बघौली बूथ संख्या-230 पर 746 में 379, 231 पर 665 में 305, प्राथमिक पाठशाला सिकंदरपुर बूथ संख्या -232 पर 475 में 248, 233 पर 491 में 226, 234 पर 361 में 223 ने मतदान किया। आंगनबाड़ी केंद्र सिकंदरपुर बूथ संख्या - 235 पर 615 में 324, सामुदायिक केंद्र सिकंदरपुर बूथ संख्या - 236 पर 489 में 295, बूथ संख्या-237 पर 357 में 234 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
ग्राम पंचायत सोहासा में प्राथमिक पाठशाला सोहासा बूथ संख्या-34 पर 563 में 401, 35 पर 652 में 377 और बूथ संख्या-36 पर 426 में 255 मत पड़े।
बावन की ग्राम पंचायत उधरनपुर में प्राथमिक पाठशाला उधरनपुर बूथ संख्या-276 पर 562 में 531, 277 पर 695 में 414 और बूथ संख्या - 278 पर 770 में 489 ने मताधिकार का प्रयोग किया।
ब्लॉक सुरसा की ग्राम पंचायत केहरमऊ में जूनियर हाईस्कूल केहरमऊ बूथ संख्या-04 पर 600 में 470 व बूथ संख्या-05 पर 592 में 451 मतदाताओं ने मताधिकार किया।
ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सुरसा के मरसा में जूनियर हाईस्कूल मरसा बूथ संख्या-239 पर 369 में 244 और माधौगंज के गौतरा में प्राथमिक पाठशाला गौतरा बूथ संख्या-09 पर 132 में 117 मतदाताओं ने वोट डाले।
उपचुनाव के लिए चार प्रधान और दो ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 12 हजार मतदाताओं को मताधिकार करना था। इसमें 7171 मतदाताओं ने ही मताधिकार का प्रयोग किया। एसडीएम स्वाति शुक्ला ने बताया कि मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। मतगणना चार मार्च को सुबह आठ बजे से होगी।