फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आरोपियों के एनकाउंटर और घर पर बुलडोजर चलवाने पर अड़े परिजन, चार घंटे बाद माने

विज्ञापन
फोटो-12- परिजनों को समझाते एसडीएम शाहाबाद और सीओ हरपालपुर। संवाद
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के शिरोमननगर में भूमि विवाद में बृहस्पतिवार शाम हुए हमले में भट्ठा मालिक की मौत होने के बाद शव शुक्रवार देर रात गांव पहुंचा। यहां परिजन ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाने, एनकाउंटर किए जाने और सुरक्षा के लिए शस्त्र दिए जाने की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। लगभग चार घंटे बाद एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर परिजन मान गए।
विज्ञापन




शिरोमननगर निवासी विद्या प्रकाश उर्फ मल्लू (48) गांव में ही ईंट भट्ठा चलाते थे। भट्ठे के पास स्थित खेत को लेकर उनका विवाद परिवार के ही श्याम कुमार से चल रहा था। राजस्व टीम की पैमाइश में मल्लू का छह मीटर चौड़ाई में दो बीघा खेत श्याम कुमार के कब्जे में मिला था लेकिन श्याम कुमार न्यायालय चले गए थे। बृहस्पतिवार शाम इसी खेत को लेकर विवाद हो गया था। घटना में धारदार हथियारों और डंडों के वार से घायल मल्लू की लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में आधीरात के बाद मौत हो गई थी।
मृतक के भाई संतोष की शिकायत पर पुलिस ने घटना के फौरन बाद श्याम कुमार, उनके पिता राज कुमार, चाचा शिव कुमार और चचेरे भाई पिंकू पर प्राथमिकी दर्ज की थी। लखनऊ में मौत होने के बाद शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को लखनऊ में ही हुआ। देर रात शव घर लाया गया। शनिवार सुबह परिजन ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। भाई संतोष समेत परिजन की मांग थी कि हत्यारोपियों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्हें सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस दिया जाए।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार न किए जाने की जानकारी पर एसडीएम शाहाबाद सुशील मिश्रा और सीओ हरपालपुर प्रवीण यादव मौके पर पहुंचे और परिजन को समझाया। कार्रवाई के आश्वासन पर कई घंटे बाद परिजन अंतिम संस्कार करने को तैयार हो गए। गांव में ही पैतृक बाग में भट्ठा मालिक का अंतिम संस्कार किया गया। अविवाहित होने के कारण उन्हें छोटे भाई संतोष ने मुखाग्नि दी। गांव में सुरक्षा के मद्देनजर शाहाबाद, सवायजपुर और बेहटा गोकुल थाने की पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें