गरीब और जरूरतमंद लोगों को नारायण सेवा समूह ने फिर
से खुशियों का तोहफा दिया है। समूह द्वारा रविवार को रफी अहमद किदवई इंटर
कालेज में वस्त्र वितरित किए गए। जिसमें जिले के कई ग्रामों से चयनित कर
लाए गए गरीब महिला-पुरुषों को वस्त्र दिए गए। जिसको पाकर गरीबों के चेहरों
पर मुस्कान खिल गई।
नारायण सेवा समूह द्वारा गरीबों और जरूरतमंदों को
वस्त्र का वितरण किया गया। विद्यालय प्रांगण में आसपास के गांव से चयनित 65
गरीब महिला-पुरुषों को बुलाकर उन्हें वस्त्रों का वितरण किया गया। महिलाओं
को साड़ी ब्लाउज तथा पुरुषों को पैंट शर्ट व कुर्ता पायजामा का वितरण किया
गया।
समूह के कार्यकारी संचालक डा. जय राम गुप्ता ने कहा कि धनाढ्य
व्यक्ति जहां जीवन के हर पल को बड़े ही उल्लास से मनाते हैं, पर जो गरीब
वर्ग के लोग हैं, वह बिल्कुल ठीक इसके पलट हर पल को बड़ी कठिनाई से गुजारते
हैं। ऐसे में उनकी सहायता करना और उनकी जरूरतों को कुछ करना ही सच्ची
नारायन की पूजा है।
प्रियम मिश्रा, सुमेर सिंह, नितिन मिश्रा, सुशील
अवस्थी, डा. नरेश चंद्र शुक्ला, डा. अनुज गुप्ता ने कहा कि खुशियां बांटने
से और ज्यादा बढ़ती हैं। संदीप, सोमेश, तारकनाथ शर्मा, जय शंकर गुप्ता, डा.
संदीप कटियार, डा. सुधीर चौहान, राम सनेही द्विवेदी ने कहा कि गरीबों की सहायता के लिए
समाज को अधिक से अधिक त्याग करना चाहिए।
इससे सुख शांति एवं वैभव की
प्राप्ति होती है। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रामशंकर शुक्ला,
हरिश्चंद्र शुक्ला, पी शुक्ला, आरडी पाल तथा विजय शुक्ला ने सहयोग दिया।