फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में विस्फोट, पांच घायल

Sat, 18 Jul 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सोम गांव में बीती रात आतिशबाजी की दुकान में हुए जबरदस्त विस्फोट से दुकान व मकान ध्वस्त हो गए। इस दौरान आतिशबाज समेत परिवार के पांच लोग घायल हो गए, वहीं एक बकरी की मौत हो गई। धमाके की आवाज सुन लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां उपचार कर शाम को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


उधर, डीएम रमेश मिश्र ने बताया कि घटना की जांच कराई जाएगी। कोतवाली क्षेत्र के सोम गांव निवासी चांद मोहम्मद ने घर के बाहर एक दुकान बना रखी है, जिसमें वह आतिशबाजी बनाने का काम करता है। शुक्रवार रात करीब ढाई बजे दुकान में विस्फोट हो गया, जिससे मकान और दुकान ध्वस्त हो गए, वहीं घर का सामान दूर जाकर गिरा।

मकान में सो रहे चांद मोहम्मद, उसकी पत्नी फातिमा, भतीजी रजिया के अलावा दो पुत्र निजामुद्दीन व सहाबुद्दीन मलबे में दब गए। धमाके की आवाज सुन लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाल सीएचसी लेकर गए। उधर, मलबे में दबकर एक बकरी की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाल डीपी सिंह, दमकल कर्मी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दुकान में सुलग रही पटाखा सामग्री पर पानी डाल बुझाया। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी होने के बावजूद एसडीएम और सीओ ने मौके पर जाना मुनासिब नहीं समझा, न ही इसकी जांच की गई।

पूछने पर एसडीएम ने बताया कि वह ईद की नमाज की ड्यूटी में व्यस्त थे, एक कर्मचारी को भेज कर जांच कराई थी, पर अभी रिपोर्ट नहीं मिली। उधर, फायर ब्रिगेेड के एसएचओ छोटेलाल ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार दुकान पर बिजली गिरी, जिससे दुकान मेें रखे पटाखा बनाने के  बारूद में विस्फोट हो गया और दुकान व मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें