फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत माता की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान को पूरा देश नमन करता है : डिप्टी सीएम

विज्ञापन
फोटो-17- शहीद मेजर पंकज पांडेय की मूर्ति का अनावरण करते उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक साथ में अन्य।
विज्ञापन
हरदोई। बलिदानी मेजर पंकज पांडेय की प्रतिमा का बुधवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अनावरण किया। कहा कि भारत माता की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान को पूरा देश नमन करता है। कहा कि प्रदेश सरकार बलिदानी के परिवार के साथ है।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने सीतापुर रोड पर आयोजित कार्यक्रम में बलिदानी मेजर पंकज पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि ऐसे कार्यक्रम में शब्द ढूंढने पड़ते हैं। बलिदानी और वीर सैनिकों की किसी एक दिन नहीं बल्कि हर दिन चर्चा होती है। कहा कि सेना के अधिकारी और सैनिक के घर फोन की घंटी बजती है तो गोलियों की आवाज आती है। हरदोई का प्रत्येक व्यक्ति परिवार का सदस्य है।
लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय सेना की सबसे बड़ी ताकत रेजिमेंटल होना है। एक सशक्त सेना शांति स्थापना के लिए होती है। सेना मजबूत होगी तो देश सुरक्षित होगा। स्थिर सरकार में भारत का भविष्य सुरक्षित है। डॉ. पवन पुत्र बादल ने नमन करते हुए सभी का स्वागत किया। आशीष पांडेय ने आभार जताया। संचालन डॉ. देशदीपक शुक्ला ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अवधेश पांडेय, डॉ. सुशील चंद्र त्रिवेदी मधुपेश, डॉ. विपिन त्रिवेदी, स्नेहिल पांडेय, अरुमयी पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला पंचायत प्रशासक प्रेमावती, विधायक अवनीश कुमार सिंह, माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, कर्नल ओपी मिश्रा, अशोक अग्निहोत्री, पुष्पेंद्र सिंह, अशोक सिंह, कमलेश पाठक, जयवीर मिश्र, वैभव त्रिपाठी मौजूद रहे।
-
मेडिकल कॉलेज का नाम पंकज पांडेय के नाम पर किए जाने का करुंगा प्रयास
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जिले के मेडिकल कॉलेज का नाम बलिदानी मेजर पंकज पांडेय के नाम पर किए जाने का प्रयास करने की बात कही। यह बात उन्होंने बलिदानी पंकज पांडेय के पिता अवधेश पांडेय की तरफ से किए गए अनुराध पर कही। कहा कि लखनऊ पहुंचने के बाद जल्द ही इस संबंध में पत्रावली मंगवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू करवाई जाएगी।

फोटो-17- शहीद मेजर पंकज पांडेय की मूर्ति का अनावरण करते उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक साथ में अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें