फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सड़क हादसे में घायल वृद्ध ने दूसरे दिन तोड़ा दम

विज्ञापन
फोटो-10- विजय। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। उन्नाव-कटरा मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम सड़क हादसे में घायल बाइक सवार वृद्ध की शुक्रवार देर शाम मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। हादसा सांडी थाना क्षेत्र के नयागांव मोड़ पर हुआ था।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी विजय सिंह यादव (60) खेती करते थे। पुत्र बृजेंद्र ने बताया कि पिता विजय बाइक से बृहस्पतिवार शाम सांडी की बाजार से सब्जी लेने गए थे। सब्जी लेकर वह वापस आ रहे थे। हेलमेट लगा कर पिता विजय बाइक चला रहे थे। इस दौरान उन्नाव-कटरा मार्ग पर सांडी थाना क्षेत्र के नयागांव मोड़ के पास उनकी बाइक में सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें विजय बाइक समेत सड़क पर गिर गए। उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने उन्हें पहचान लिया। परिजनों को सूचना दी गई। परिजन उनको पहले हरपालपुर सीएचसी फिर मेडिकल कॉलेज लाए। यहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। शुक्रवार देर शाम विजय ने दम तोड़ दिया। विजय के परिवार में पत्नी विद्या देवी, दो पुत्र और दो पुत्री हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि हादसा दूसरे थाना क्षेत्र में हुआ है। शव का पंचनामा भरवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें