फ्रेंड्स ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित होने वाले
कल्चरल प्रोग्राम के लिए रविवार को आडीशन हुआ। जिसमें तमाम बच्चों ने डांस
में हुनर को निर्णायकों के सामने रखा।
फ्रेड्स ग्रुप कल्चरल वेलफेयर
सोसाइटी के तत्वावधान में द ड्रीम इवेंट शो प्रतियोगिता का आयोजन किया
जाएगा, जिसकी तारीख बाद में तय होगी, जिसमें जिले की प्रतिभाओं को डांस और
गीत में हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। द ड्रीम इवेंट शो के लिए ही रविवार को
बच्चों का आडीशन लिया गया। आडीशन में 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
जिसमें जूनियर वर्ग से इप्सिता, अधिराज, काव्या, भूमिका, अनुष्का, हर्षित,
प्रिंस, कान्हा, प्रियंका, कनिष्का आदि रहीं, जबकि सीनियर वर्ग में कोमल,
अंजली, संदीप, अभय, धीरेंद्र, निष्ठा, पूजा, शिखा, अरफाज आदि ने प्रतिभाग
कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
निर्णायक की भूमिका में लखनऊ से आईं
सोनालिका और अशफाक खान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संस्था प्रबंधक मो.
शफी खान ने बताया कि 21 मई को जूनियर व सीनियर सिंगिंग का आडिशन होगा तथा
डांस के फाइनलिस्ट चुने जाएंगे। इस दौरान मयंक, अमन, रंजीत, रेक्स,
सिद्धेश्वरी, शशि व रूबी आदि मौजूद थे।