फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एक घंटे में डीएम ने मांग लिया ईसीसीई एजुकेटर परीक्षा का परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने ईसीसीई एजुकेटर भर्ती प्रक्रिया में वसूली के आरोपों पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन एक घंटे के भीतर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बुधवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में निपुण भारत की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने मूल्यांकन में पूरी पारदर्शिता बरतने पर जोर दिया। इसके लिए डायट के प्रवक्ता, जीआईसी प्रधानाचार्य और दो शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। मूल्यांकन रिपोर्ट आने के बाद ही परिणाम जारी किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में विद्यालयों की स्थिति, छात्रों की उपस्थिति और ऑपरेशन कायाकल्प की भी समीक्षा की गई। उन्होंने स्कूल चलो अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें