जिले में अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस जनता से
सहयोग ले अपराध मुक्त बनाएं। अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। जुएं
के अड्डाें, अवैध खनन और पर रोक लगाई जाए। इसमें किसी भी प्रकार की
लापरवाही सहन नहीं होगी।
एसपी उमेश सिंह ने पुलिस अफसरों और एसओ की बैठक
की। कहा कि पुलिस जनता से सहयोग लेकर जिले को अपराध मुक्त बनाने का प्रयास
करें। उन्होंने होली पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
कहा कि वांछित
अपराधियों की गिरफ्तारी की जाए, जुआं, सट्टा व खनन पर अंकुश लगाया जाए, हरे
पेड़ों की कटान पर पूर्ण पाबंदी लगाई जाए, अवैध शराब व हरियाणा की शराब की
बिक्री पर रोक लगाई जाए, गोकशी को हर हाल में रोका जाए।
समीक्षा के दौरान
थाना मझिला की सीसीटीएनएस व्यवस्था सबसे खराब मिली। जिस पर उन्होंने
दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, सभी सीओ
व थाना प्रभारी मौजूद थे।