फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिली एक्सरे मशीन की सौगात

Thu, 06 Aug 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। लोगों को सस्ती दर पर स्वास्थ्य सेवाएं मिले यहीं उनकी प्राथमिकता है और वह उसे पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश में हृदय रोग विशेषज्ञों की कमी है, इसके बावजूद वह जिला अस्पताल में जल्द ही हार्ट विशेषज्ञ की तैनाती कराने का प्रयास करेंगे। वह गुरुवार को जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन के उद्घाटन मौके पर बोलते हुए उक्त बात कही। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित महिला अस्पताल के बाबत सीएमओ डा. वीके गुप्ता से जानकारी ली।

सीएमओ ने बताया कि दो माह में बिल्डिंग तैयार होने की बात संबंधित निर्माण एजेंसी ने कही है। उद्घाटन के बाद राज्यमंत्री ने डिजिटल एक्सरे मशीन का जायजा लिया। चिकित्सक ने पहला डिजिटल एक्सरे समाजसेवी फखरूल इस्लाम फक्कन का किया। राज्यमंत्री ने कहा कि इस मशीन के शुरू होने से जिले के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इस मौके पर अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मिथलेश चतुर्वेदी, सीएमओ डा. वीके गुप्ता, सीएमएस डा. आरके मिश्र, डिप्टी सीएमओ डा. अश्वनी कुमार, नरेश गोयल आदि मौजूद थे। उधर, जिला अस्पताल में लगी एक्सरे मशीन से एक्सरे नि:शुल्क होंगे। इसके लिए तीन कंप्यूटर, एक डिजिटल एक्सरे प्रिंटर लगा हुआ।

इसके लिए दिल्ली से टेक्नीशियन अमित कुमार कर्मियों को प्रशिक्षण दे रहे है। इसके अलावा सर्विस इंजीनियर नंद किशोर आर्य ने गुरुवार को मशीन को आपरेट किया और उससे एक्सरे खींच कर उसका प्रिंट निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें