फोटो-46-विजेता टीम को ट्राफी देती प्रधानाचार्या अनीता वर्मा । स्रोत विद्यालय
- फोटो : मिट्टी के ढेर से टकराने के बाद हाईवे पर खड़ा ट्रक। स्रोत पुलिस
माधौगंज। लखनऊ पब्लिक स्कूल परिसर में दो दिवसीय कांति सिंह प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में धुरंधर डायनामोज टीम ने रूमा लायंस टीम को पांच रन से शिकस्त दी और ट्रॉफी अपने नाम की।
कांति सिंह प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुषों ने प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट में जनपद की कुल नौ टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए रूमा लायंस, माधौगंज नाइट राइडर्स, धुरंधर डायनामोज और गंज मुरादाबाद की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी। रविवार को फाइनल मैच रूमा लायंस और धुरंधर डायनामोज टीम के बीच खेला गया। रूमा लायंस ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। धुरंधर डायनामोज ने पहले खेलते हुए सात ओवर में 65 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रूमा लायंस की टीम सात ओवर में मात्र 60 रन ही बना सकी। टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज जगजीत सिंह रहे उन्होंने सर्वाधिक 32 रन बनाए। लखनऊ पब्लिक स्कूल के महाप्रबंधक शिखर पाल सिंह, विद्यालय प्रधानाचार्या अनीता वर्मा ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।