फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘क्षेत्र के विकास के लिए बाबूजी ने किया संघर्ष’

Fri, 26 Dec 2014 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्गीय विश्राम सिंह यादव की छठी पुण्यतिथि पर कटियारी डिग्री कालेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया। इस मौके पर मेधावी छात्र-छात्राआें को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने कहा कि बाबू जी संघर्ष के दूसरे स्वरूप थे। उन्होंने क्षेत्र के विकास को अंतिम सांस तक संघर्ष किया। उन्होंने क टियारी जैसे अति पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाकर महान कार्य किया है। पूर्व सपा जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंह पम्मू ने कहा कि बाबू जी ने जो सपना देखा था उसे साकार करने को वह संघर्ष कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को कभी ठेस नहीं पहुंचने देंगे।

उन्होंने सवायजपुर एसडीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके खिलाफ आंदोलन करेंगे और 5 जनवरी के बाद उन्हें तहसील में काम नहीं करने देंगे। उनका कार्यकर्ता रजाई गद्दे के साथ धरना प्रदर्शन करने को तैयार है। इस मौके पर मेधावी एक सैकड़ा छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक राजेश्वरी देवी, चेयरमैन रिजवान खां, रामजी गुप्ता, कप्तान सिंह यादव, कमलेश पाठक, बलराम सिंह यादव, अनुराग सिंह यादव, प्रधानाचार्य अर्चना यादव, मोहम्मद इलियास, अर्चना यादव, मनोज अग्निहोत्री, अनोखेलाल कश्यप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें