तयशुदा कार्यक्रम के क्रम में कर्मियों की प्रोन्नति,
अधिसंख्या समायोजन सहित विभिन्न मांगों को लेकर यूपी मेडिकल एंड पब्लिक
हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की जनपदीय शाखा के बैनर तले शुरू हुआ कार्य
बहिष्कार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।
इस दौरान खफा कर्मियों ने
सीएमओ कार्यालय के पास धरना देते हुए प्रदर्शन कर चेताया कि अगर जल्द ही
मांगों का निपटारा नहीं किया गया तो एसोसिएशन व्यापक स्तर पर आंदोलन करने
को बाध्य होगा।
सीएमओ कार्यालय के समक्ष कर्मियों के धरने प्रदर्शन को
संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि वर्ष 1994
के पश्चात सृजित पदों को संवर्ग में सम्मिलित करना, लिपिकीय संवर्ग
नियमावली 2014 के अनुपालन में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा मुख्य
प्रशासनिक अधिकारी के पद सृजित करने, लिपिकीय संवर्ग के विरुद्ध झूठी
शिकायतों के आधार पर प्रशासनिक कार्रवाई करने और स्थायीकरण आदि समेत कई
मांगों को लेकर संगठन द्वारा संघर्ष काफी समय से जारी है।
इसके बावजूद अभी
तक संगठन की मांगों को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। उन्होंने
कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन और
कार्य बहिष्कार 23 मई तक जारी रहेगा। उन्होंने चेताया कि यदि अगर समय से
मांगों को मानकर तदनुसार आदेश पारित नहीं किया जाता है, तो संघ अब वृहद
स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगा।
इस दौरान राजेश कु मार गुप्ता, विपिन
कुमार सिंह, रानी कोरी, राजीव कुमार सिंह, हरीश चंद्र, संदीप अस्थाना और
संजय कुमार अवस्थी सहित कई पदाधिकारी और लिपिक संवर्ग के लोग मौजूद थे।