फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में वृद्ध बंदी की मौत

Fri, 25 Mar 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
बच्ची की मौत - फोटो : amar ujala bureau lucknow
विज्ञापन
हरदोई। जिला कारागार में में विचाराधीन बंदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनाें को दी गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम सहोरिया निवासी छुट्टा (62  दुष्कर्म के मामले में 1 अप्रैल 2015 से जिला कारागार में बंद था। उनकी हालत गंभीर होने पर शुक्रवार को जिला अस्पताल लाया गया।

जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया कि उसके दो पुत्र व चार पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलर एलबी सिंह ने बताया कि वह सांस का मरीज था। वह कारागार अस्पताल मेें 14 सितंबर 2015 से भर्ती था। वहीं पर उसका इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि उसको इलाज के लिए लखनऊ भी भेजा गया था। उसकी बीमारी के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें