फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पंपिंग सेट की मरम्मत करने गए पूर्व प्रधान का शव खेत में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मल्लावां। पंपिंग सेट की मरम्मत के लिए जाने की बात कहकर रविवार को घर से निकले पूर्व प्रधान का शव सोमवार को चकरोड किनारे स्थित खेत में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। शव के सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। एसपी राजेश द्विवेदी ने भी फाेरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के नरायनमऊ गांव निवासी गंगाराम (60) पूर्व प्रधान थे। वह पंपिंग सेट की मरम्मत का काम भी करते थे। रविवार की सुबह वह करवा निवासी संतोष सिंह के पंपिंग सेट की मरम्मत करने के लिए घर से निकले थे। साथ में उसका भतीजा पप्पू भी था। देर रात तक गंगाराम वापस नहीं आए, तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह करवा गांव के निकट चकरोड किनारे मिश्री लाल के खेत में गंगाराम का शव पड़ा मिला। खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखकर गंगाराम के परिजनों को सूचना दी और ग्राम प्रधान सरोज को भी अवगत कराया। प्रधान सरोज ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। गंगाराम की पत्नी प्रभावती ने बताया कि भतीजा पप्पू घटना के बाद से मिल नहीं रहा है। ऐसे में उसका पता लगाना जरूरी है। उन्होंने किसी से रंजिश होने की बात से इन्कार किया। मृतक के परिवार में पत्नी प्रभावती और तीन पुत्र राहुल, रोहित और मोहित व दो बेटियां हैं। राहुल अमृतसर में एक निजी फैक्टरी में काम करता है। दोनों पुत्र गांव में ही रहते हैं। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोष तक पहुंचा ही नहीं गंगाराम
गंगाराम की पत्नी प्रभावती ने घटना के बाद पुलिस को बताया था कि पति करवा के संतोष सिंह के पंपिंग सेट की मरम्मत करने के लिए निकले थे। पुलिस ने संतोष सिंह से पूछताछ की तो पता चला कि गंगाराम संतोष के घर पहुंचा ही नहीं। नारायनमऊ निवासी राकेश ने बताया कि उसने रविवार को संतोष के पंपिंग सेट की सुबह 11 बजे मरम्म्त की थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें