फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नहाने के दौरान डूबे बालक का दूसरे दिन नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। रविवार की शाम से लापता बालक का शव दूसरे दिन सोमवार की सुबह डेढ़ किलोमीटर दूर शारदा नहर के कुल्लही पुल के पास से बरामद हो गया। शिनाख्त होते ही बालक के परिजनों में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मिश्राना पियाबाग निवासी दिलशाद का दस वर्षीय पुत्र मकसाद रविवार को मोहल्ले के ही बच्चों के साथ खेलने के लिए गया था। देर शाम तक वापस नहीं होने पर जब बच्चों ने इस बारे पूछा गया। बच्चों ने बताया कि सभी खेल के बाद नहाने के लिए नहर पर गए थे। हरैया नहर पुल के पास मकसाद ज्यादा आगे चला गया और पानी के बहाव में बह गया। इसके बाद से रात में ही नहर के आसपास उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला।
अलबत्ता पुल के पास से उसके कपड़े व चप्प्लें आदि रखी पाई गईं। सोमवार की सुबह तलाश के दौरान मकसाद का शव तकरीबन डेढ़ किलोमीटर दूर कुल्ल्ही नहर पुल के पास से बरामद हो गया। शव की शिनाख्त होते ही परिजनों में मातम छा गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। देर शाम उसे सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें