फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में गए युवक का सड़क किनारे मिला शव

विज्ञापन
फोटो-16- मृतक रामनिवास की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र में कन्नौज मार्ग पर जरसेनामऊ गांव के पास रविवार की देर रात सड़क के किनारे युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुुलिस व परिजनों ने किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत होने की आशंका जताई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पन्योड़ी निवासी रामनिवास (22) खेती करता था। रविवार की शाम वह शादी में कन्नौज जाने के लिए घर से निकला था। रविवार की देर रात बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर जरसेनामऊ गांव के पास सड़क किनारे उसका शव पड़ा मिला। शरीर पर रगड़ के निशान थे।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान जेब में मिले मोबाइल और आधार कार्ड के जरिये पहचान कर परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर आ गए।
विज्ञापन

परिजनों ने किसी वाहन की टक्कर से मौत होने की आशंका जताई। युवक अविवाहित था। वह तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि वाहन का पता नहीं चल सका है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें