फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: सास की मौत...गम में बहू ने दी जान, दुपट्टे से लटका मिला शव, पुलिस बोली- PM रिपोर्ट आने पर कार्रवाई

Sun, 25 Jun 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

परिजनों का कहना है कि पिछले मंगलवार को समुद्री की सास की मौत हो गई थी। इससे वह आहत थी। कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में मझिला थाना क्षेत्र के कैथापुरवा में शौच के लिए गई महिला का शव दुपट्टे से फंदे पर लटकता मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाता है। परिजनों के मुताबिक महिला की सास की मौत बीते मंगलवार को हो गई थी।

विज्ञापन

इसी से आहत होकर उसने खुदकुशी कर ली। मझिला थाना के कैथापुरवा गांव निवासी अजीत की पत्नी समुद्री ( 20) शनिवार की सुबह पांच बजे शौच जाने की बात कह कर घर से निकली थी। काफी देर तक वापस न आने पर पति उसे खोजने निकला।
मकान के पीछे की तरफ लगे शहतूत के पेड़ में बंधे दुपट्टे से फंदा से समुद्री लटक रही थी। परिजनों का कहना है कि पिछले मंगलवार को समुद्री की सास की मौत हो गई थी। इससे वह आहत थी। कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें