बेनीगंज। कोथावां के खेरवा मैदान में मरहूम हाजी उमर प्रधान क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता में शनिवार को प्रतापनगर टीम व दुमनी क्लब टीम के बीच मैच खेला गया। प्रतापनगर की टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज की।
दुमनी क्लब टीम बेनीगंज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उत्तरी दुमनी क्लब टीम बेनीगंज के खिलाड़ियों ने निर्धारित 12 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रतापनगर टीम के खिलाड़ियों ने 4 ओवरों में 75 रन बनाकर जीत दर्ज की। प्रतापनगर टीम के अंशु पाण्डेय ने 46 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्हें मैंने ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग राहुल गुरूजी व बउवा ने की। अज्जू शुक्ला, दीपक,दानिश अंसारी,नवेद बाबा, लाला आदि लोग मौजूद रहे।
बेहंदर। क्षेत्र के असहीं आजमपुर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को संडीला व खजोहना की टीम के बीच पहला मैच खेला गया। मैच में संडीला की टीम ने छह रनों से जीत दर्ज की। संडीला ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित ओवर खेलते हुए 58 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी खजोहना की टीम मात्र 52 रन पर ही सिमट गई।
संडीला टीम के खिलाड़ी अनस ने 20 रनों की शानदार पारी खेलते टीम को विजय दिलाई। अनस को मैन ऑफ द मैच के रूप में पुरस्कृत किया गया। प्रधान प्रतिनिधि ग्यास अहमद व तफसील ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी व उपहार देकर सम्मानित किया।