फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पारा रजबहा की क्षतिग्रस्त गूलों को होगा पुनर्निर्माण, दो करोड़ मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। किसानों को सिंचाई सुविधा में आसानी की उम्मीद है। मझिला क्षेत्र के पारा रजबहा की क्षतिग्रस्त गूलों और अन्य पक्के कामों का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। शासन ने काम कराने के लिए शारदा नहर विभाग की कार्ययोजना को मंजूरी दे दी है। जल शक्ति मंत्रालय ने काम कराने के लिए दो करोड़ रुपये भी दे दिए हैं।
विज्ञापन




किसानों को निशुल्क सिंचाई की सुविधा नहरों और नलकूपों के माध्यम से दी जा रही है। नहरों में छोड़ा जाने वाला पानी किसानों को सिंचाई के लिए ही मिले इस पर विभाग का जोर है। शारदा नहर के पारा रजबहे की क्षतिग्रस्त पक्की गूलों और अन्य पक्के कार्यों का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। जल शक्ति मंत्रालय ने शारदा नहर विभाग की कार्ययोजना पर मंजूरी दे दी है। शासन के संयुक्त सचिव रमाकांत वर्मा ने दो करोड़ रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति देने के साथ ही रुपये भी जिले को दिए जाने की जानकारी दी है।



बताया कि रजबहे पर पक्के काम करा लिए जाने से पानी के दुरुपयोग की आशंका कम हो जाएगी। किसानों को सिंचाई में आसानी होगी। रजबहा पर पक्की गूल, झाल और पुलिया आदि का काम कराया जाना प्रस्तावित है। शासन की तरफ से जारी स्वीकृति जिले के अधिकारियों को मिल गई है। जल्द ही काम कराए जाने की भी प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री की प्राथमिकता किसानों की आमदनी बढ़ाने की है। किसानों को कृषि निवेश के साथ ही मुफ्त सिंचाई की सुविधा आसानी से रजबहा और नहरों के अंतिम छोर पर स्थित खेत को भी मिलनी चाहिए। जिले में पारा रजबहे पर काम कराने के लिए शासन ने दो करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। शारदा नहर विभाग के अधिशासी अभियंता से कहा गया है कि समय से निविदा प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम गुणवत्तापरक कराया जाना है। इसमें लापरवाही व गड़बड़ी पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। -अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें