फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पुरानी ईंट से बना दी थी पुलिया, ढहाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। हरदोई-पिहानी मार्ग पर हरियावां ब्लाॅक कार्यालय जाने वाले मार्ग पर ठेकेदार की ओर से पुरानी ईंट से बनवाई गई पुलिया को ढहवा दिया गया। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता की देखरेख में जेसीबी मशीन से पुलिया को तुड़वाया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय मार्ग का चौड़ीकरण कराया गया है। इसमे मार्ग पर बनी पुलिया के चौड़ीकरण के लिए भी एस्टीमेट बनाया गया। इसके लिए दो बार में 2.18 करोड़ का बजट जारी किया गया। काम करा रहे ठेकेदार ने सड़क निर्माण के साथ पुलिया का चौड़ीकरण में क्षेत्र पंचायत मद से पटरी पर दो साल पहले लगवाए गए खड़ंजा की ईंट से ही पुलिया का काम करा दिया। पुलिया में ह्यूम पाइप डालकर पुरानी ईंट से कराए गए निर्माण पर लोगों ने आक्रोश जताया। इसकी शिकायत लोक निर्माण विभाग से की थी लेकिन, कोई कार्रवाई न होने पर थाना समाधान दिवस में आए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कर दी। इस डीएम ने नाराजगी जताते हुए पुरानी ईंट से निर्माण करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई और पुलिया तोड़वाने के निर्देश दिए थे। नई ईंट से पुलिया बनाने के निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम ने पुलिया को जेसीबी मशीन से ढहवा दिया है। ग्रामीणों ने डीएम का आभार जताया है। जेई राजीव कुमार ने बताया कि पुलिया तोड़वा दी गई है। अब इस्टीमेट के अनुसार पुलिया का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें