फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एक सितंबर से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर को साफ-सुथरा बनाने में बाध बन रहे अतिक्रमण को लेकर प्रशासन गंभीर हो गया है। एक सितंबर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। डीएम ने नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारों को सभी व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त नजर आए। उन्होंने अतिक्रमण पर नाराजगी जाहिर की। नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिए कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के संबंध में सार्वजनिक घोषणा करवा दी जाए। 31 अगस्त तक सभी लोगों को अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लेने की चेतावनी दे दी जाए। एक सितंबर से नाली से नाली के मध्य अतिक्रमण को हटवा दिया जाए और इसका जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। यह अभियान जिला प्रशासन, पुलिस व नगर पालिका के समन्वय से चलाया जाएगा। प्रारंभ में मुख्य सड़कों व स्थानों पर अतिक्रमण हटाया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट तान्या सिंह, ईओ विनोद कुमार सोलंकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें