फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तीन साल में नहीं बन पाया अंत्येष्टि स्थल, रुपये पूरे निकाले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अभी टोडरपुर में अंत्येष्टि स्थल बिना बनवाए रुपये निकालने के मामले में पूरी कार्रवाई नहीं हो पाई थी। अब भरावन की ग्राम पंचायत राममदारपुर में अंत्येष्टि स्थल तीन साल में पूरा नहीं बन पाया है। राममदारपुर में काम पूरा कराए बिना ही पूरे रुपये निकाल लिए गए। अंत्येष्टि स्थल का काम पूरा न कराए जाने के साथ ही मार्ग भी नहीं बनवाया गया है।
विज्ञापन

निकाय की भांति गांवों में भी अंत्येष्टि स्थल बनवाए जाने की व्यवस्था दी गई है। पंचायतीराज विभाग की तरफ से अंत्येष्टि स्थल बनवाए जाने की स्वीकृति के साथ ही रुपये भी दिए जाते हैं। विकास खंड भरावन की ग्राम पंचायत राममदारपुर में भी रुपये निकाल लिए जाने के बाद अंत्येष्टि स्थल पूरा न बनवाए जाने का मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया है।
ग्राम पंचायत राममदारपुर में साल 2022-23 में अंत्येष्टि स्थल की स्वीकृति पंचायतीराज विभाग ने दी थी। काम कराए जाने के लिए 24 लाख, 38 हजार रुपये भी ग्राम पंचायत को दिए थे। वैसे तो काम अब तक पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों ने काम पूरा कराए बिना ही रुपये पूरे निकाल लिए, काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

राममदारपुर गांव में ही नदी के किनारे अंत्येष्टि स्थल का काम कराया गया है। अभी तक वहां पर न तो दरवाजा, खिड़की लगवाए गए हैं। जलापूर्ति का भी इंतजाम नहीं कराया गया है। अंत्येष्टि स्थल तक जाने के लिए रास्ता भी नहीं है। भवन अधूरा बना है, रंगाई-पुताई आदि भी नहीं कराई गई। अधूरे अंत्येष्टि स्थल की जानकारी अधिकारियों को होने से अब पंचायत के जिम्मेदारों में खलबली है।

सामग्री आपूर्ति और भुगतान को लेकर भी उठे सवाल
राममदारपुर में वैसे तो कई फर्मों से सामग्री आपूर्ति और उन्हें भुगतान दिया गया है। साल 2021-2022 और साल 2022-23 में गोपाल ईंट उद्योग, संजय ट्रेडर्स, प्रिंस सप्लायर इंटरप्राइजेज के साथ ही जानकी इंटरप्राइजेज को भी भुगतान दिया गया है। अधिकारियों को जानकी इंटरप्राइजेज से सामग्री आपूर्ति और भुगतान में गड़बड़ी की भी जानकारी मिली है। फर्म प्रधान के परिवार की होने की जानकारी दी गई है।
-
पंचायतों में स्वीकृत कार्यों को समय से कराए जाने की शासन की प्राथमिकता है। पूरे रुपये निकाल लिए जाने के बाद काम पूरा न कराया जाना गड़बड़ी की श्रेणी में है। राममदारपुर में अंत्येष्टि स्थल की स्वीकृति, सामग्री आपूर्ति और भुगतान व काम पूरा न होने की जानकारी मिली है। जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। -सान्या छाबड़ा, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें