फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था की तगड़ी

Tue, 01 Sep 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी परिसर में हत्या के आरोपी के गोली मारने की घटना के बाद कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था को और चाक-चौबंद किया गया है। मंगलवार को कचहरी और दीवानी न्यायालय की चेकिंग की गई और गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए। इसके अलावा परिसर में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि सोमवार को पेशी पर जाते समय पुलिस कस्टडी में एक हत्या के आरोपी बबलू निवासी जपरा को गोली मार दी गई थी। जिसका लखनऊ में इलाज चल रहा है। वहीं सिपाही सुरेंद्र प्रताप की तहरीर पर आरोपी कौशल किशोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

मंगलवार को कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए हवालात की भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। बंदी के साथ सिपाही के अलाव शस्त्र लाइसेंसी पुलिस कर्मियों को भी लगाया गया। मंगलवार को कोर्ट और कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने पुलिस बल के साथ जायजा लिया।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने एसपी कार्यालय से कचहरी परिसर, दीवानी न्यायालय परिसर की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान कचहरी परिसर में आने जाने वालों की तलाशी ली गई। वही हवालात के आस पास मौजूद वाहनों और दुकानों को हटाने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा कचहरी हवालात से दीवानी न्यायालय गेट के बीच रास्ते में लगने वाले ठेले और दुकानों को हटाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही लोगों के सामान की तलाशी ली गई। इस मौके पर एलआईयू प्रभारी हारुन रशीद, शहर कोतवाल नागेश मिश्र, एसएसआई बृजेश त्रिपाठी, आरआई अर्जुन सिंह सहित पुलिस कर्मी और पीएसी के जवान मौजूद थे।

उधर, कोर्ट परिसर आने जाने वालों की जांच के लिए न्यायालय के दोनों गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं, साथ ही यहां पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई। कचहरी और न्यायालय परिसर में किसी भी प्रकार के शस्त्र लाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें