शहर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों द्वारा जमीन पर अवैध
कब्जा करने व जान से मारने की धमकी देने पर दंपति ने सोमवार को डीएम से
मिलकर न्याय की गुहार लगाई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धन्नूपुरवा
निवासी कुसुम मिश्र पत्नी भगवती प्रसाद मिश्र की ओर से दिए पत्र में बताया
कि उनके पति सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं। उसके घर के सामने उसकी जमीन
है। जिसकी नींव भरी हुई है।
जिस पर गांव के कुछ लोग कब्जा करना चाहते है।
28 दिसंबर को रात दस बजे गांव का एक दबंग तमंचा लेकर आया और उसको गाली गलौज
करने लगा। जब मना किया तो धमकी दी कि वह उसकी जमीन पर कब्जा कर लेगा और
विरोध किया तो पुत्री को जबर्दस्ती उठा ले जाएगा और पुत्र को झूठे मुकदमा
लगवा देगा।
उसने धमकी दी कि अगर उसके विरुद्ध शिकायत की तो ांव में रहने
नहीं देगा। दंपति ने डीएम से मामले की जांच कर कार्रवाई और सुरक्षा प्रदान
करने की मांग की है।