पुलिस लाइन सभागार में परिवार परामर्श केंद्र पर
रविवार को सुनवाई के दौरान 30 दंपतियों के विवादों को सुना गया, तो समझाने
बुझाने पर 10 दंपति एक साथ रहने को राजी हो गए।
उनको पुलिस लाइन से एक
साथ विदा कर दिया गया। सुनवाई के लिए समिति के सामने 30 मामले आए, जिसमें
से 10 दंपति साथ रहने को राजी हो गए। इनमें बघौली के लक्ष्मी व राहुल,
कलौली के रीता व आकाश, चौसार के मीनू व श्यामू, अकबरपुर हरियावां के मंजू व
दीपू, किशुनपुर मिश्रिख के शबीना व जहूर।
हुसैनपुर अमृतपुर के अनीता व
सुबोध, वारिपुर शाहाबाद के मंजू व संतोष, कुसेड़ा बिलग्राम सीमा व बबलू,
आदमपुर पाली की स्बी व रामदीन, परसापुर सांडी की दीपा व पारुल शामिल थे।
सभी को पुलिस लाइन से ही घर भेज दिया गया। इस मौके पर एएसपी बलरामचारी दुबे
के अलावा सदस्यों में कमलेश गौतम, त्रिलोकी सिंह गौर, नरेश गोयल, जोगिंदर
गांधी, जयदेवी गुप्ता आदि मौजूद थे।