फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दंपति साथ रहने को राजी

Mon, 07 Sep 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पारिवारिक विवाद की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पति-पत्नी के बीच बढ़ रहे मन मुटाव से परिवार टूट रहे हैं। परिवार परामर्श केंद्रों पर इनकी संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। केंद्र पर 25 विवाद सुनवाई करने का आए, जिसमें दस दंपतियों में समझौता कराके उनके साथ विदा कर दिया गया।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि पति-पत्नी के बीच टूटते रिश्तों को जोड़ने का परिवार परामर्श केंद्र कार्य कर रहा है। केंद्र पर पहले जहां विवादों की संख्या 8-10 रहती थी, वहीं अब वह लगातार बढ़ती जा रही है। परामर्श केंद्र पर लगातार मामले पहुंच रहे है। रविवार को एएसपी पूर्वी बीसी दुबे की अध्यक्षता में मामलों की सुनवाई की गई।

केंद्र पर 25 मामले सुनवाई को आए, जिसमें दस मामले में दंपति साथ रहने को राजी हो गए। इनमें मल्लावां क्षेत्र की संगीता व संतोष, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र की गुड्डी व सतीश, बघौली की सुषमा और सुभाष, शहर कोतवाली क्षेत्र की ज्योति व सुधीर, कासिमपुर की ऊषा व प्रदीप, पिहानी की रीना व राजवीर, मल्लावां की आसमां व शकील, सीतापुर की शहीन व जहरूद्दीन, सांडी की सुमन व सर्वेश और कछौना थाना क्षेत्र की राजवती व माया प्रकाश शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें