फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो साल में 61 लाख रुपये बढ़ गई स्वास्थ्य केंद्र की लागत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भरावन क्षेत्र के गोंडवा में बनवाए जा रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की दो साल में 61 लाख 21 हजार रुपये की लागत बढ़ गई है। शासन ने भवन बनवाए जाने की पुनरीक्षित लागत को वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। वहीं शासन ने भवन को पूरा कराने के लिए बढ़ी लागत के 61 लाख 21 हजार रुपये भी दे दिए हैं। इससे अब भवन जल्द पूरा होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य केंद्र के संचालन से क्षेत्र की करीब एक लाख आबादी को चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं मिल जाया करेंगी।
विज्ञापन

चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विकास खंड भरावन के गोंडवा में स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना के लिए भवन बनवाए जाने का प्रस्ताव साल 2023 में तैयार कराकर शासन को भेजा गया था। नवंबर-2023 में शासन गोंडवा में स्वास्थ्य केंद्र भवन बनवाए जाने के लिए दो करोड़ 16 लाख 23 हजार रुपए की स्वीकृति दे दी थी। काम कराने के लिए विभाग को पूरे रुपये भी दे दिए थे। काम शुरू होने के साथ भवन बनवाए जाने में लगे समय से निर्माण सामग्री की कीमतों में उछाल से भवन की लागत भी बढ़ गई। विभाग ने शासन को भवन को पूरा कराने के लिए पुनरीक्षित लागत 2,77,44,000 रुपए हो गई। विभाग ने शासन को पुनरीक्षित लागत का प्रस्ताव भेजा और लागत में हुई बढ़ोतरी के 61,21,000 रुपये की मांग भी की।
बताया गया कि कार्यदायी संस्था उप्र राज्य निर्माण एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लि. के परियोजना प्रबंधक की तरफ से तैयार किए गए पुनरीक्षित प्रस्ताव पर शासन ने स्वीकृति के साथ रुपये भी दे दिए हैं। पुनरीक्षित प्रस्ताव पर स्वीकृति और रुपये दिए जाने का पत्र शासन के संयुक्त सचिव आनंद कुमार राय ने अधिकारियों को जानकारी के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें