फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के जहर खाकर दी जान

Mon, 23 Jan 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विषाक्त पदार्थ खाने से माौत - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र में पत्नी के विवाद के बाद पति ने सोमवार को जहर खाकर जान दे दी। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी रामकिशोर का बेटा बबलू (32) दो भाइयों में बड़ा था। वह खेती करता था। उसने भटेउली गांव के निकट गर्रा नदी के किनारे तरबूज और सब्जी बोई थी। सोमवार सुबह किसी बात को लेकर उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ था।   इसके चलते करीब सात बजे वह खेत चला गया था। मृतक के छोटे भाई पपलेश ने बताया कि खेत के पड़ोस में ही गांव निवासी सीताराम का भी खेत है। लगभग आठ बजे सीताराम ने बबलू को खेत में बेहोशी क ी हालत में देखा।
विज्ञापन
  सीताराम की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी मौत हो गई। पपलेश का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर बबलू का पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इसी बात से झुब्ध होकर उसने जहर खाकर जान दे दी। थाना प्रभारी संजय मौर्या ने बताया कि मामला संज्ञान में है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें