फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार ने जेई को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 13 Jan 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनार थाना क्षेत्र में संचालित विद्युत उपकेंद्र ऐजा पर जेई व ठेकेदार के बीच कर्मचारियों की संख्या अधिक दर्शाकर एमबी करने को लेकर विवाद हो गया। इस पर दोनों में मारपीट हो गई। जेई ने ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं ठेकेदार ने रिश्वत न देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बताते चलें कि विद्युत उपकेंद्र पर ठेकेदार की ओर से कर्मचारी लगाए गए हैं, जो विद्युत उपकेंद्र का कार्य देखते है। मंगलवार को अवर अभियंता रोशन शर्मा विद्युत उपकेंद्र पर राजस्व की वसूली कर रहे थे। तभी विद्युत उपकेंद्र पर ठेकेदार पवन शुक्ला अपने पांच साथियों के साथ गाड़ी से आए और जेई से विद्युत उपकेंद्र पर नौ कर्मचारियों के स्थान पर 15 कर्मचारियों को दिखाकर एमबी करने के लिए दबाब बनाया। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर ठेकेदार व उसके साथियों ने जेई से मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि ठेकेदार ने जेई के पास मौजूद 11 हजार की नकदी व सोने की चेन आदि लूट ली। विवाद बढ़ने पर अन्य कर्मचारी आ गए। इस पर ठेकेदार अपने साथियों के साथ गाड़ी से फरार हो गए। जेई रोशन शर्मा ने देर शाम थाने में ठेकेदार व उसके साथियों के खिलाफ घटना की तहरीर दी। थानाध्यक्ष हेमंत राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर ठेकेदार व उसके साथियों पर लूटपाट व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इधर ठेकेदार पवन शुक्ला ने बताया कि आरोप गलत है। जेई एमबी करने के लिए 12 हजार रुपये मांगे थे, उसने चार हजार दिए थे। इस बात को लेकर जेई व उसके साथियों ने उन पर हमला बोल दिया और मारपीट की। उन्होंने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें