फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों ने फिर किया निराश

Wed, 24 Jun 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को बादल आए, कुछ देर रुके और चले गए, मगर बारिश न होने से गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। गत दिन की तरह मंगलवार को भी चली पुरवा हवाओं से वातावरण में बढ़ी उमस से लोग बेचैन रहे।
विज्ञापन


उमस के कारण पसीना-पसीना हो रहे लोगों को देर शाम तक चिपचिपी गर्मी ने परेशान किया। मंगलवार को तापमान का अधिकतम स्तर 37.0 तथा न्यूनतम 27.0  डिग्री सेल्सियस रहा। ज्ञात हो कि पिछले लंबे समय से मानसून आने एवं झमाझम बारिश होने का ख्वाब देख रहे लोगों को निराशा ही हाथ लग रही है।

जून माह में अभी एक बार बारिश हुई है और दो तीन बार बूंदाबांदी हुई है, जिससे गर्मी से राहत तो नहीं मिली है। लोग गर्मी से काफी परेशान है। लोग उम्मीद लगा रहे कि शायद अब दो चार दिनों में मौसम के मिजाज बदलेगा और गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


उधर, पुरवा हवाओं के साथ 37.0 डिग्री सेल्सियस के आस पास चल रहे पारे से ज्यादा वातावरण में बन रही उमस लोगों को परेशान कर रही है। उधर, मौसम वेधशाला के प्रभारी जयशंकर मिश्र ने बताया कि मौसम के मिजाज समझ से परे हैं, पर अगले दो दिनों में मानसून की दस्तक के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें