अतिक्रमण अभियान को लेकर अफसरों का दावा हवाई साबित
हो रहे हैं। करीब दो सप्ताह पहले सीओ चरन सिंह व प्रभारी निरीक्षक डीपी
सिंह ने दुकानदारों को तीन दिन का समय अतिक्रमण हटाने को दिया था, पर इस पर
अमल नहीं किया, जिससे अतिक्रमण जस का तस है।
सदर बाजार के मुख्य मार्ग
पर बस स्टैंड से लेकर इमलियाबाग तक दुकानदारों ने अपनी दुकान का सामान
दुकान के बाहर फुटपाथ तक लगा रखा है, जिससे दिन में जगह-जगह जाम लग जाता
है। आकस्मिक मौकों पर अफसरों की गाड़ियां भी अतिक्रमण से जाम में फंस जाती
हैं।
दो सप्ताह पहले सीओ व कोतवाल ने अतिक्रमण को लेकर तीन दिन के अंदर
फुटपाथ को खाली करने को कहा था, पर तीन सप्ताह बीतने को है फु टपाथ पर
अतिक्रमण बदस्तूर कायम है और लोगों को सड़क से पैदल निकलना तक मुश्किल हो
रहा है।
पुलिस चौकी के पास दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा करके दुकानें
लगा रखी हैं। उधर, डाकघर के पास दुकानदारों ने फुटपाथ अतिक्रमण करके सांडी,
कपडे़ व जूते चप्पलों की दुकानें लगा रखी हैं तथा बाइकें व अन्य वाहन के
खडे़ होने से यातायात बाधित होता है और घंटों जाम लगता है।
इसी तरह हरदोई
रोड पर पुलिस बूथ के आसपास ठेले वालों ने अपने ठेले लगाकर मुख्य मार्ग को
अवरुद्ध कर रखा है, जिससे पूरे दिन जाम लगा रहता है और अन्य वाहनों व पैदल
चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।