फोटो 28: 15 जून के अंक में प्रकाशित खबर।
हरदोई। शहर की प्रमुख सड़कों पर खोदे गए गड्ढों को आखिरकार नगरीय निकाय ने बंद करा दिया है। अमर जवान चौक, सिनेमा चौराहा सहित कई प्रमुख स्थानों पर गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब गड्ढों को बंद कर दिए जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
शहर में अमर जवान चौक, सिनेमा चौराहा और जिलाधिकारी चौराहा आदि व्यस्त सड़कों पर पाइपलाइन की जांच के लिए खोदे गए गड्ढों, मलबा और जलभराव से हादसों की आशंका थी। दोपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर हादसों की आशंका के बीच आवागमन को मजबूर थे।
अमर उजाला ने इस समस्या को सोमवार 15 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिम्मेदारों ने खबर का संज्ञान लिया और गड्ढों को बंद करा दिया। गड्ढों को भरवाकर सड़क को समतल कराने से लोगों को आवागमन में राहत होगी। इससे हादसों की आशंका भी कम हुई है।
घंटाघर सड़क पर कर्मियों की मौजूदगी में जलता रहा कूड़ा
वैसे तो प्रदूषण से बचाव और पर्यावरण संरक्षण के लिए उपाय किए जा रहे हैं लेकिन शहर में नगरीय निकाय के जिम्मेदारों की अनदेखी से कर्मियों की मौजूदगी में कूड़े को जला दिया जाता है। सोमवार को घंटाघर रोड पर कूड़ेदान के पास ही कूड़ा उठाने वाला वाहन भी मौजूद रहा और कूड़े को उठाने के बजाय जला दिया गया। कूड़ा जलाने के पीछे कारणों में यह भी बताया गया कि आग लगाने से कूड़े की मात्रा कम हो जाती है और वजन घट जाता है जबकि इस बात की फिक्र नहीं रहती है कि कूड़ा जलाने से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।
शहर में जलापूर्ति के लिए भूमिगत पाइपलाइन पड़ी है। पाइपलाइन में दिक्कतों पर गड्ढों को खोदकर जांच-पड़ताल और मरम्मत कराई जाती है। शहर में पाइपलाइन का काम कराने के साथ ही गड्ढों को बंद करा दिया गया है। -रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
फोटो 28: 15 जून के अंक में प्रकाशित खबर।
फोटो 28: 15 जून के अंक में प्रकाशित खबर।
फोटो 28: 15 जून के अंक में प्रकाशित खबर।