हरदोई। शहर के 132 विद्युत उपकेंद्र और आशा के 132 उपकेंद्र पर शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे से 11 बजे तक मेन बस व बस आइसोलेटर की मरम्मत कराई जाएगी। इस कारण 132 केवी हरदोई से जुड़े 33 केवी विद्युत उपकेंद्र इंडस्ट्रियल एरिया, सांडी रोड, सिटी पावर हाउस, तत्योरा, आरटीओ, सुरसा, सांडी ग्रामीण, हरियावां, बिलग्राम और 132 केवी आशा से जुड़े उपकेंद्र महोलिया शिवपार, मेडिकल कॉलेज, हल्दीराम, इटौली, पिहानी, गोपामाऊ, जिला न्यायालय, हरियावां, आशानगर की आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता प्रेषण खंड मो. सउद ने बताया कि 132 केवी उपकेंद्र पर कार्य होने के कारण आपूर्ति बंद रहेगी।