फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने पेश किया सांस्कृतिक प्रोग्राम

Sun, 15 Nov 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोह लिया। इन कार्यक्रमों में कौमी एकता की झलक दिखाई दी। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई ने दीप प्रज्जवलित कर  कर किया।
विज्ञापन



इस मौके पर उन्होंने शिक्षा से समाज की दशा व दिशा का निर्धारण होने की बात कही। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से अक्षरा, जयंती, ज्योती, रमा व राखी ने की। इसके बाद चिकन सांग अंजली, शिखा, रामजी, अभय, बरखा, रूपाली व शबनम ने प्रस्तुत किया। ‘चंदा मामा आज रात, जो है अलबेला’ गीत पर भी बच्चों आकर्षक प्रस्तुति दी।


विद्यालय के बच्चों ने कवि सम्मेलन में किसान की दुर्दशा व मिसाइल मैन अब्दुल कलाम के जीवन को अपने शब्दों से व्यक्त किया। इसमें जयंती, उदित, रामराज, रोली व नीरज शामिल रहे। ‘भर दे झोली मेरी या मोहम्मद’ गीत पर अंजली, शिखा, ज्योती, राखाी व शबीना ने कव्वाली प्रस्तुुत की।
विज्ञापन



 अंशू, उदित, आलोक, अभय, एनी, सौरभ, आकाश, बरखा, रामजी व रमा ने देश भक्ति पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद नाटक दीपदान, हास्य नाटक, जनहित एकता नाटक का मंचन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश मंत्री व छात्रसंघ अध्यक्ष संतोष सिंह ने किया।


 अतिथियों का स्वागत विद्यालय प्रबंधक सुरेश चंद्र मिश्र व सह प्रबंधक संजीव कुमार मिश्र ने स्मृति चिंह्न देकर किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, पूर्व विधायक सुरेंद्र दुबे के अलावा गंगा सिंह चौहान, राम बहादुर सिंह, विद्याराम वर्मा, संतोष रस्तोगी, अरुणेश वाजपेयी, सुभाष पांडेय व अर्जुन सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें