फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मासूम को सांप ने डसा, नाना बच्ची के साथ सांप को भी ले गए सीएचसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के हरियापुर गांव में मासूम बच्ची को सांप ने डस लिया। परिजन जहरीले सांप को पॉलिथीन में बंद करके बच्ची समेत सीएचसी पहुंच गए। घटना सोमवार देर रात की है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जनपद के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के चिकटिया गांव निवासी ओमवीर की ससुराल हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के हरियापुर गांव में है। ओमवीर की पुत्री उद्राक्षी (4) अपनी मां रामसती के साथ कुछ दिन पहले ननिहाल हरियापुर आई थी। सोमवार रात वह घर में खेल रही थी। इसी दौरान उसने घर में सांप देखा। सांप होने की जानकारी देने वह अपने मौसी कंचन के पास गई।
इसी बीच सांप ने उद्राक्षी के पैर में डस लिया। इस कारण उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन मासूम को सीएचसी हरपालपुर ले गए। नाना छंगा ने सांप को एक पॉलिथीन में बंद कर लिया। सांप को भी सीएचसी ले गए। ड्यूटी पर तैनात डॉ. हिमांशु के मुातबिक मासूम की हालत खतरे से बाहर है। पॉलिथीन में बंद सांप को बच्ची के परिजनों ने मारकर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें