फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने जीजा-साले को कुचला, मौत

Tue, 14 Jul 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई से शाहजहांपुर जा रही रोडवेज बस ने कोतवाली क्षेत्र के मिथनापुर मोड़ के पास बाइक सवार साले-बहनोई को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। मौका पाकर चालक बस लेकर भागा तो कुछ दूरी पर खड़े पेड़ से बस टकरा गई, जिससे 12 यात्री चुटहिल हो गए। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बस को कब्जे में ले लिया। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के कपूरपुर बहोरन निवासी सालिगराम ने अपनी पुत्री की शादी करीब तीन माह पहले मझिला थाना क्षेत्र के गुलाब पुरवा आलम नगर निवासी राजेंद्र प्रसाद के पुत्र जसरथ के साथ की थी।

उन्होंने दहेज में दामाद को एक बाइक दी थी। सोमवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे बाइक की सर्विस के लिए जसरथ (21) अपने साले भूपेंद्र प्रताप (23) को लेकर बाइक से शाहाबाद स्थित एजेंसी पर जा रहे थे। इसी दौरान हरदोई से शाहजहांपुर जा रही रोडवेज बस ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर गए। इसी बीच बस के अगले पहिए दोनों के सिर को कुचलते हुए आगे निकल गए।
विज्ञापन


हादसा देख चालक ने बस भगाने की कोशिश की। इसी बीच बस बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे बस में सवार करीब 12 यात्री चुटहिल हो गए। यात्रियों की चीख पुकार सुन चालक बस छोड़कर फरार हो गया। यात्री जैसे तैसे बस से उतरे और कुछ दूसरे वाहनों से रवाना हो गए, तो कुछ लोग निजी अस्पताल पहुंचे।

इनमें से सीएचसी कर्मी बीएल अस्थाना व ललितेश कुमारी वर्मा के घायल होने की सूचना मिलने पर सीएचसी प्रभारी डा. नोमान उल्ला एंबुलेंस लेकर घटना स्थल पहुंचे और दोनों को लेकर अस्पताल आए, जहां उनका उपचार किया गया। अस्थाना ने बताया कि बस में सवार करीब 10 लोग चुटहिल हुए थे जो उपचार के लिए इधर-उधर चले गए।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल आरके सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम को भिजवाया। भूपेंद्र प्रताप के सालिगराम की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें