फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाजार जाने के लिए घर से निकले युवक का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
फोटो-18- देवेंद्र। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के तुंदवल और अंर्धरा गांव के बीच शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। परिजन शव देखकर बिलख पड़े। परिजन मौत की वजह पर चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन

तुंदवल गांव निवासी देवेंद्र उर्फ दीपू (24) दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। उनके बड़े भाई राजकुमार ने बताया कि दो माह पहले वह गांव आए थे। शुक्रवार दोपहर देवेंद्र सेमरा चौराहे की बाजार जाने की बात कह कर घर से निकले थे। देर शाम तक जब वापस नहीं आए तो उनकी तलाश की गई लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों को तुंदवल और अंधर्रा गांव के बीच गांव निवासी महिपाल के खेत में आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से देवेंद्र का शव लटकता दिखा। परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।
फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। पुत्र का शव देखकर मां मालती देवी बदहवास हो गईं। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि देवेंद्र अविवाहित थे। उनके पिता रामसेवक की पहले ही मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष रमेश सिंह सेंगर ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें