फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खेरिया स्टेशन के पास रेल लाइन किनारे मिला युवक का शव

Thu, 16 Jan 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटागोकुल (हरदोई)।खेरिया स्टेशन के पास रेललाइन किनारे एक युवक का बृहस्पतिवार शाम शव मिला। पुलिस को जांच-पड़ताल में युवक की जेब से आधार कार्ड मिला। जिससे युवक की पहचान गोरखपुर जनपद के बघेला टोला (ढेबरा) निवासी विकास के रूप में हुई।
विज्ञापन

रेललाइन के किनारे मिले शव के संबंध में दरोगा अशोक सिंह ने बताया कि आधार कार्ड में युवक की पहचान विकास के रूप में हुई है। जेब से एक पर्ची मिली है, जिसमें कुछ मोबाइल नंबर लिखे थे। फोन करने पर पुष्टि आधार कार्ड मृतक का होने की पुष्टि हुई है। मृतक के भाई अभिषेक ने बताया विकास बुधबार सुबह 5 बजे घर से लखनऊ के लिए इंटरसिटी ट्रेन से निकले थे। वह लखनऊ के हुसैनगंज में सिंचाई विभाग में सीनियर असिस्टेंट के पद पर तैनात थे। घर से वह हरदोई-शाहजहांपुर रेल खंड पर कैसे और क्यों आ गए, जिसकी जानकारी नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें