फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संदिग्ध हालात में खेत में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-17- अलवर यादव। स्रोत: परिजन
विज्ञापन

फोटो-18- घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी व ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सांडी। देईचोर और अंटवा गांव के मध्य एक खेत में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध हालात में एक युवक का शव मिला। मृतक की मां शव देख कर बदहवास हो गई। मृतक की मां ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम देईचोर गांव निवासी अलवर यादव (34) खेती करते थे। अलवर की मां सुमन देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर अलवर बैंक खाते में आधार लगवाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर शाम तक जब वह नहीं आए। उनकी तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। देईचोर गांव से अंटवा गांव की दूरी 800 मीटर है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह दोनों गांव के बीच कच्चे रास्ते पर देइचोर निवासी शेर सिंह के खेत में देईचोर निवासी रमाकांत ने एक शव पड़ा देखा। उन्होंने अलवर को पहचान लिया। परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए। मृतक की मां ने बताया कि उनके पति बलवीर की मौत हो चुकी है। अलवर उनकी एकलौती संतान थी।
अलवर की 16 साल पहले सुरसा थाना क्षेत्र के ऐचामऊ निवासी विद्योत्मा से शादी की थी। शादी के एक साल बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी। अलवर शराब का आदी था। मृतक की कोई संतान नहीं थी। थानाध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
मृतक की नाक से आ रहा था खून
मृतक की मां ने बताया कि जब उन्होंने अलवर के शव को देखा तो उसकी नाक से खून आ रहा था। उसके बाएं हाथ और दाहिनी ओर कमर पर खरोच के निशाने थे। ग्रामीण शराब के नशे में अलवर के गिरने की चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें