फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 10 माह बाद मायके से आई विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। लगभग दस माह बाद मायके से आई विवाहिता का शव रविवार को फंदे से लटका मिला। वह 18 दिन पहले मायके से आई थी। पति ने खुदकुशी किए जाने की बात कही लेकिन पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया। घटना नगर के मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर फतेहगंज की है।
विज्ञापन

मोहिउद्दीनपुर फतेहगंज निवासी ब्रजेश कुमार की शादी सात मई 2018 को संडीला कोतवाली क्षेत्र के डोंगवा निवासी नंदनी (26) के साथ हुई थी। ब्रजेश खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह वह अपनी मां और बहन के साथ खेत गए थे। दिन में लगभग 11 बजे वापस घर आए तो नंदनी का शव साड़ी के फंदे से घर के अंदर लटका मिला।
ब्रजेश ने बताया कि नंदनी से कुछ घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया था। लगभग दस माह तक मायके में रहने के बाद 18 दिन पहले वह ससुराल आई थीं। उनके दो पुत्रियां हैं। घटना की जानकारी पर मृतका के पिता छोटक्के भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ससुरालीजनों पर नंदनी की हत्या करने का आरोप लगाया। प्रशिक्षु सीओ हरेकृष्ण शर्मा ने बताया कि फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें