फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चारा मशीन खरीदने निकले मजदूर का मिला शव

विज्ञापन
फोटो-22-घटनास्थल पर बिलखती मृतक की पत्नी राज कुमारी व बच्चे और लगी महिलाओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
सांडी। घर से चारा काटने की मशीन खरीदने निकले मजदूर का शव मंगलवार सुबह एक देव स्थान के पास पड़ा मिला। प्राथमिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की बात सामने आई। घटना थाना क्षेत्र के हसौलिया गांव की है।
विज्ञापन

हसौलिया निवासी अशोक कुमार (45) मजदूरी करते थे। पत्नी राजकुमारी के मुताबिक सोमवार दोपहर एक बजे अशोक घर से दो हजार रुपये लेकर चारा काटने वाली मशीन खरीदने गए थे। इसमें 800 रुपये उन्होंने अपनी बड़ी बेटी नेहा को दे दिए। देर शाम अशोक वापस घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश की गई। रात में कोई जानकारी नहीं मिली।
मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने अशोक का शव सुदनीपुर बाबा देव स्थान के पास पड़ा देखा। अशोक के मुंह से झाग निकल रहा था। घटना का पता चलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। अशोक का शव देख परिजन बिलख पड़े। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से अशोक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें