फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आम के बाग में फंदे से लटका मिला कंटेनर चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपामऊ। नगर के मोहल्ला मटेहना निवासी युवक ने आम के बाग में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मोहल्ले के लोगों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

मटेहना निवासी सचिन (25) कंटेनर चलाता था। बड़े भाई अमित के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम सचिन कंटेनर लेकर आया था। गोपामऊ स्थित ढाबे पर कंटेनर खड़ा कर दिया था। इसके बाद घर आ गया था। रात में आठ बजे अमित ने सचिन को खाना खाने के लिए बुलाया तो उसने कुछ देर बाद आने की बात कही। इसके बाद भी घर नहीं आया। आमतौर पर वह पड़ोस में रहने वाले चाचा के यहां खाना खाकर सो जाता था इसलिए परिजनों ने चिंता नहीं की।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे मोहल्ले के कुछ लोगों ने घर से कुछ दूर स्थित दलजीत कश्यप के आम के बाग में सचिन का शव प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटका देखा। जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक की शादी तीन साल पहले हुई थी और उसके कोई बच्चे नहीं हैं। घटना के समय पत्नी सुभाषिनी अपने मायके में थी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि खुदकुशी का मामला है। परिजन वजह नहीं बता पा रहे हैं। घटना को लेकर किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें